फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drainage outlet near Chaitaru blocked for a month.

Kangra News: चैतड़ू के पास एक माह से निकासी नाली बंद

Tue, 16 Jun 2026 05:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:15 AM IST
विज्ञापन
Drainage outlet near Chaitaru blocked for a month.
चैतड़ू के पास एक माह से निकासी नाली बंद
विज्ञापन

सड़क पर पानी बहने से वाहन चालक, राहगीर परेशान

स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग बेखबर
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। गगल-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर चैतड़ू के समीप करीब एक माह से सड़क किनारे पड़ा मलबा स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मलबे के कारण सड़क के किनारे बनी नाली पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे नाली का पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि करीब एक माह पहले सड़क किनारे यह मलबा गिरा था लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक इसे यहां से हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की। अमी चंद, पवन कुमार, अशोक कुमार, पिंकू, राजेश, संजीव कुमार, लेखराज, अश्वनी कुमार और सुरेश ने बताया कि सड़क पर लगातार बह रहे पानी से फिसलन की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। यदि समय रहते नाली की सफाई कर मलबा नहीं हटाया गया तो जल निकासी पूरी तरह बाधित हो जाएगी। इससे सड़क को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। एनएचएआई के इंजीनियर अनिल तोमर ने बताया कि सड़क किनारे पड़े मलबे की जानकारी उनके संज्ञान में है। जल्द मलबा हटाकर नाली को सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed