{"_id":"6a0490bb323d78812b0cf09c","slug":"election-rehearsal-employees-familiar-with-the-nuances-of-voting-and-counting-kangra-news-c-95-1-kng1014-234486-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रिहर्सल : मतदान और मतगणना की बारीकियों से रूबरू हुए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रिहर्सल : मतदान और मतगणना की बारीकियों से रूबरू हुए कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 14 May 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
बहुतकनीकि संस्थान कांगड़ा में मत पत्र बॉक्स की जानकारी हासिल करते पोलिंग और प्रीसाइडिंग अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नूरपुर/कांगड़ा। आगामी नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर जिला कांगड़ा में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में बुधवार को नूरपुर और कांगड़ा में मतदान व मतगणना कर्मियों के लिए विशेष रिहर्सल और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
नूरपुर के नगर परिषद हॉल में आयोजित दूसरी चुनावी रिहर्सल में पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों और मतगणना स्टाफ ने भाग लिया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर संजीव शर्मा ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कर्मचारियों को मॉक पोल करने, मशीनों को सील करने और मतदान समाप्ति के बाद सामग्री के सुरक्षित रखरखाव की विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही मतगणना प्रक्रिया और रिकॉर्ड संधारण को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों से भी अवगत करवाया गया। वहीं, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा में बीडीओ एवं रिटर्निंग ऑफिसर पारुल कटियार की अध्यक्षता में कार्यशाला संपन्न हुई। इसमें पोलिंग और प्रीसाइडिंग अधिकारियों को राज्य चुनाव आयोग के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
पंचायत इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने डेमो के जरिए चुनाव प्रक्रिया समझाई, जिसमें बैलेट बॉक्स का उपयोग, क्यूआर कोड स्कैनिंग और विभिन्न आवश्यक फॉर्म भरने की जानकारी दी गई। अधिकारियों को मतदान केंद्र की व्यवस्था, मत पेटी का सही स्थान और सुरक्षा संबंधी बारीकियों के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Trending Videos