{"_id":"6a049ac2483d288c4a0fe3e3","slug":"punjab-rcb-match-in-dharamsala-sees-steep-rise-in-ticket-prices-kangra-news-c-95-1-kng1044-234622-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला में पंजाब-आरसीबी के मैच की टिकटों की कीमतों में भारी उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला में पंजाब-आरसीबी के मैच की टिकटों की कीमतों में भारी उछाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 मई को होने वाले पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बंगलुरू (आरसीबी) के मुकाबले के लिए क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। इस बार दर्शकों को अपनी पसंदीदा टीमों को भिड़ते देखने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। बुधवार शाम ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू होते ही प्रशंसकों ने भारी रुचि दिखाई, लेकिन टिकटों की बढ़ी कीमतों ने कईयों को मायूस भी किया।
फ्रेंचाइजी की ओर से इस बड़े मुकाबले के लिए टिकटों की कीमतों में काफी इजाफा किया गया है। पिछले मैचों की तुलना में इस बार दरों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के कुछ ही देर बाद 3200 रुपये वाले सबसे सस्ते टिकट सोल्ड आउट हो गए। अब केवल 4200 से लेकर 30,000 तक की श्रेणी के टिकट ही उपलब्ध हैं।
टिकट दरों में 700 से लेकर 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी के बावजूद फैंस मैच देखने के लिए उत्साहित हैं। क्लब लॉज का टिकट जो पहले 20 हजार रुपये में मिल रहा था, अब 30 हजार रुपये में बेचा जा रहा है। अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है। धर्मशाला की खूबसूरत वादियों के बीच होने वाले इस मुकाबले में विराट कोहली और पंजाब के सितारों को देखने के लिए भारी भीड़ जुटने की संभावना है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी स्टेडियम के हाउसफुल रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
Trending Videos