{"_id":"6a05907cca1ba86dd802afe0","slug":"video-video-haryanvi-film-star-binder-danoda-bows-down-at-the-feet-of-mother-jwala-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हरियाणवी फिल्म स्टार बिंदर दनौदा ने मां ज्वाला के चरणों में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हरियाणवी फिल्म स्टार बिंदर दनौदा ने मां ज्वाला के चरणों में टेका माथा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 14 May 2026 02:36 PM IST
Link Copied
हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार बिंदर दनौदा ने विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में पहुंचकर मां ज्वाला के दर्शन किए और अपनी आगामी फिल्म ‘अंगद : यमुना पुत्र’ की सफलता के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर पुजारी विभु शर्मा ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना करवाकर उन्हें मां की पवित्र चुनरी भेंट की। गर्भगृह में दर्शन करने के बाद बिंदर दनौदा ने मोदी भवन, योगिनी कुंड तथा शयन भवन में भी माथा टेका। इस दौरान हवन-यज्ञ में आहुति डालकर उन्होंने फिल्म की सफलता और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में उनके दर्शन के लिए लोगों में भी उत्साह देखने को मिला और उनके फैन भी उनसे मिले। बिंदर दनौदा कई फिल्मो व म्यूजिक वीडियो में कार्य कर चुके हैं और पिछले 15 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत हैं। उन्होंने कई हिट गानों में कार्य किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए बिंदर दनौदा ने बताया कि वह पिछले करीब 15 वर्षों से हरियाणा फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनकी नई फिल्म 'यमुना पुत्र अंगद' आगामी 4 जुलाई को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है। उन्होंने कहा कि फिल्म में बॉलीवुड के कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
उन्होंने कहा कि मां ज्वाला के दरबार में आकर उन्हें आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिली है तथा उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मां का आशीर्वाद उनकी फिल्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। इस अवसर पर ज्वालामुखी के वरिष्ठ बुद्धिजीवी गणेश शर्मा सहित हरियाणा से आए कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।