{"_id":"6a049cdb01cac7ce260816a7","slug":"punjab-kings-ready-to-stay-in-playoff-race-trevor-kangra-news-c-95-1-kng1044-234626-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स तैयार : ट्रेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स तैयार : ट्रेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मशाला। आईपीएल-2026 में लगातार चार हार का सामना कर चुकी पंजाब किंग्स अब धर्मशाला की खूबसूरत वादियों में अपनी किस्मत बदलने की जुगत में है। टीम के सहायक गेंदबाजी कोच ट्रेवर गोंजाल्विस ने कहा कि पिछले कुछ मैचों के नतीजे पक्ष में नहीं रहे, लेकिन खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं आई है। प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स के पास अब तीन मैच बचे हैं, जिनमें से कम से कम दो जीतना प्ले-ऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अनिवार्य है। कोच गोंजाल्विस ने स्वीकार किया कि सात मैचों में छह जीत के साथ गोल्डन रन पर चल रही टीम के प्रदर्शन में अचानक गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम का माहौल अब भी वैसा ही सकारात्मक है जैसा सीजन की शुरुआत में था।
हमें अपनी लय वापस पाने के लिए बस एक अच्छी जीत की जरूरत है और हम कल के मैच से ही वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। कोच ने कहा कि पंजाब किंग्स इस सीजन में अब तक 19 कैच छोड़ चुकी है, जो टूर्नामेंट की अन्य सभी टीमों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। पिछले मैच में स्पिनर युजवेंद्र चहल को पूरे ओवर न दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिच और मौसम की स्थिति तेज गेंदबाजों के अनुकूल थी, इसलिए वह केवल एक रणनीतिक निर्णय था। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग भी मानते हैं कि सही समय पर फॉर्म में आना ही जीत की असली कुंजी है। धर्मशाला में शाम के समय पड़ने वाली ओस को देखते हुए टॉस जीतने पर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जा सकता है।
Trending Videos