फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ex serviceman wife family pension restored after four and a half years.

Kangra News: साढ़े चार साल बाद पूर्व सैनिक की पत्नी की पारिवारिक पेंशन बहाल

Sat, 27 Jun 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 27 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Ex serviceman wife family pension restored after four and a half years.
खुंडियां (कांगड़ा)। गंभीरलाहड़ टिहरी गांव की बिमला रानी को पति एवं पूर्व सैनिक झौंखरू राम के निधन के करीब साढ़े चार वर्ष बाद पारिवारिक पेंशन बहाल हो गई है। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन सेवानिवृत्त कर्नल एमएस राणा ने बताया कि डोगरा रेजिमेंट के पूर्व सैनिक झौंखरू राम का फरवरी 2022 में निधन हो गया था। इसके बाद बिमला रानी की जन्मतिथि आधार कार्ड, आर्मी रिकॉर्ड और पीपीओ में अलग-अलग दर्ज होने के कारण पारिवारिक पेंशन का मामला अटक गया। परिवार ने न्यायालय का भी रुख किया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि जून 2025 में बिमला रानी का परिवार पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के संपर्क में आया। लीग ने आवश्यक दस्तावेज तैयार कर इस वर्ष जनवरी में मामला डोगरा रेजिमेंट रिकॉर्ड कार्यालय को भेजा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब पारिवारिक पेंशन बहाल कर दी गई है। बिमला रानी ने पारिवारिक पेंशन बहाल कराने में सहयोग के लिए पूर्व सैनिक लीग खुंडियां की कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed