फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Female prisoner escapes Dharamshala jail by scaling the wall; arrested from Nurpur.

Kangra News: धर्मशाला जेल से दीवार फांदकर भागी महिला कैदी, नूरपुर से किया गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 01 Jul 2026 05:53 AM IST
विज्ञापन
Female prisoner escapes Dharamshala jail by scaling the wall; arrested from Nurpur.
धर्मशाला। लाला लाजपत राय जिला एवं मुक्त कारागार धर्मशाला से मंगलवार सुबह एनडीपीएस मामले में विचाराधीन एक महिला कैदी चुन्नी के सहारे दीवार फांदकर फरार हो गई। इसे पुलिस और उप-कारागार नूरपुर की संयुक्त टीम ने महज तीन घंटे के भीतर नूरपुर से दोबारा गिरफ्तार कर लिया। महिला कैदी के जेल से भागने की सूचना मिलने के बाद कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

धर्मशाला जेल से महिला कैदी के भागने के मामले में कारागार प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एसपी स्तर के अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा है। मंगलवार सुबह करीब 9:11 बजे महिला बैरक से विचाराधीन बंदी अरविंद्र कौर निवासी ग्राम बल्टोहा जोधसिंह वाला, तहसील पट्टी, जिला तरनतारन (पंजाब) अचानक फरार हो गई।
विज्ञापन

आरोपी महिला को पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने बीते 12 जून को 25.65 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान आरोपी महिला के साथ अरजिंद्र कुमार निवासी अमृतसर और अजय कुमार आनंद निवासी अमृतसर ग्रामीण (पंजाब) भी गिरफ्तार किए गए थे। इस एनडीपीएस मामले में आरोपी महिला न्यायिक हिरासत के तहत धर्मशाला जेल में बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल सूत्रों के अनुसार आरोपी महिला जेल में सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बचकर चुन्नी के सहारे दीवार फांद कर भागी थी। आरोपी के जेल से फरार होने की भनक लगते ही जेल प्रशासन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत करवाया। इसके बाद पुलिस और जेल विभाग ने संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे उप-कारागार नूरपुर के जेल स्टाफ और पुलिस की टीम ने महिला बंदी को नूरपुर में धर दबोचा।


सतर्कता के साथ कार्य करने वाले दो वार्डर होंगे सम्मानित
जेल मामले को लेकर कारागार एवं सुधार सेवाएं महानिदेशक कार्यालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इसके अनुसार घटना की विस्तृत जांच एसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है ताकि फरारी के मुख्य कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी गंभीर घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय और कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। दूसरी ओर इस पूरे कार्रवाई के दौरान साहस, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले उप-कारागार नूरपुर के वार्डर दीपक कुमार और प्रीतम कुमार को महानिदेशक कारागार अभिषेक त्रिवेदी द्वारा डीजी डिस्क अवार्ड और प्रशस्ति प्रमाण-पत्र से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed