सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gaurav of Ajnala won the big prize of Lidbad fair.

Kangra News: अजनाला के गौरव ने जीती लिदबड़ मेले की बड़ी माली

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 29 Mar 2026 08:53 AM IST
विज्ञापन
Gaurav of Ajnala won the big prize of Lidbad fair.
नगरोटा बगवां के राज्य स्तरीय लिदबड़ मेले में बड़ी और छोटी माली के विजेताओं को ईनामी राशि भेंट क
विज्ञापन
छोटे माली गुरताज विजेता और कांगड़ा के करण उपविजेता रहे
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां में आयोजित 5 दिवसीय राज्य स्तरीय ऐतिहासिक लिदबड़ मेला संपन्न हो गया। मेले के अंतिम दिन दर्शकों ने कुश्ती के रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। बड़ी माली में अजनाला के गौरव विजेता रहे, जिन्हें 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं, जिंदर उपविजेता रहे और उन्हें 45 हजार रुपये का इनाम मिला। छोटे माली भी अजनाला के गुरताज ने जीती, जबकि कांगड़ा के करण उपविजेता रहे। ।
इस अवसर पर विधायक आरएस बाली बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने माता नारदा शारदा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा के साथ नवनिर्मित छिंज स्टेडियम पहुंचकर कुश्तियों का आनंद लिया। विधायक ने एनआरआई लोकेश वालिया और उनके परिवार का विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने अपने स्वर्गीय पिता बिशन दास वालिया की स्मृति में बड़ी माली के लिए 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भेंट की। उन्होंने मेला कमेटी अध्यक्ष एसडीएम मनीष शर्मा और सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि अगले वर्ष इस मेले को और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed