{"_id":"69da0e8dc86d3b671f067875","slug":"video-plots-vacant-at-the-historic-dhummushah-fair-in-dharamshala-dadi-ground-low-interest-from-shopkeepers-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला दाड़ी मैदान में ऐतिहासिक धुम्मूशाह मेले में प्लॉट खाली, दुकानदारों का रुझान कम, देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला दाड़ी मैदान में ऐतिहासिक धुम्मूशाह मेले में प्लॉट खाली, दुकानदारों का रुझान कम, देखें रिपोर्ट
धर्मशाला के दाड़ी मैदान में ऐतिहासिक धुम्मूशाह मेले में इस बार खाली प्लॉटों को लेकर दुकानदारों का रुझान कम देखने को मिल रहा है। मेले में जहां एक ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम, छिंज प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर व्यापारिक गतिविधियों में अपेक्षित उत्साह नहीं दिख रहा। दाड़ी मैदान में 8 से 15 अप्रैल तक आयोजित हो रहे इस मेले के लिए प्रशासन ने ग्राउंड मैनेजमेंट सहित विभिन्न समितियों के माध्यम से प्लॉट आवंटन की व्यवस्था की थी, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी भाग ले सकें। इसके बावजूद कई प्लॉट खाली पड़े हैं, जिससे मेले की रौनक पर असर पड़ा है। हालांकि आज छुट्टी के चलते मैदान में पिछले तीन दिनों के मुकाबले चौथे लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। दाड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष हर्ष ओबरोय ने कहा कि प्लॉट के बढ़े शुल्क के चलते छोटे दुकानदारों की दिलचस्पी कम हुई है। वहीं बारिश के चलते प्रशासन की और से छिंज का समापन जिला उपायुक्त हेमराज बैरवा शाम 5:00 बजे करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।