{"_id":"6a626fbc8f2d612c91093551","slug":"government-should-promptly-clear-dues-of-corporation-employees-pyar-kangra-news-c-95-1-kng1005-246377-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कर्मियों की देनदारियों का जल्द भुगतान करे सरकार : प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कर्मियों की देनदारियों का जल्द भुगतान करे सरकार : प्यार
Fri, 24 Jul 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला बस स्टैंड में भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में झंडे की पूरा कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस पर धर्मशाला बस अड्डे में आयोजित समारोह में हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार से एचआरटीसी कर्मचारियों की लंबित देनदारियों का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि निगम कर्मियों की बकाया राशि करोड़ों रुपये से आगे बढ़ चुकी है और समय रहते समाधान नहीं हुआ तो यह बोझ और बढ़ जाएगा।
जिला मुख्यालय धर्मशाला के बस अड्डे में स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्यार सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने ध्वजारोहण कर श्रमिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्यार सिंह ठाकुर ने कहा कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं एचआरटीसी कर्मियों को भी मिलनी चाहिए लेकिन इन्हें उपलब्ध कराने में सरकार और निगम प्रबंधन गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एचआरटीसी प्रदेश की आन, बान और शान है और हजारों परिवारों की आजीविका इससे जुड़ी हुई है। इसके बावजूद निगम की बसों की स्थिति दयनीय बनी हुई है और लंबे समय से नए वाहनों की खरीद नहीं हो रही है। बरसात के मौसम में चालक और परिचालक अपनी जान जोखिम में डालकर परिवहन सेवाएं संचालित कर रहे हैं।
प्यार सिंह ठाकुर ने कहा कि बारिश के दौरान केवल उन्हीं मार्गों पर बसें चलाई जाएंगी, जहां सड़कें सुरक्षित और वाहनों के संचालन योग्य होंगी। उन्होंने निगम में टायरों की कमी का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि पर्याप्त बसें उपलब्ध न होने के कारण कई रूटों पर परिवहन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।