{"_id":"6a53fb3ce64c0fb39d0eb305","slug":"gulf-airways-will-compensate-ashish-sharma-for-his-loss-kangra-news-c-95-1-kng1037-244533-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गल्फ एयरवेज करेगी आशीष शर्मा के नुकसान की भरपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गल्फ एयरवेज करेगी आशीष शर्मा के नुकसान की भरपाई
Mon, 13 Jul 2026 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। पिता के निधन की सूचना मिलने पर विदेश से घर लौट रहे शाहपुर निवासी आशीष शर्मा को बहरीन में हुई परेशानी के मामले में राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के हस्तक्षेप के बाद गल्फ एयरवेज ने उनके नुकसान की भरपाई करने का निर्णय लिया है।
मर्चेंट नेवी में कार्यरत आशीष शर्मा ने बताया कि बहरीन में गल्फ एयरवेज की उड़ान में उनकी सीट खराब थी। उन्होंने इसकी शिकायत एयर होस्टेस से की लेकिन सीट बदलने के बजाय उन्हें विमान से उतार दिया गया। इसके चलते कंपनी की ओर से जारी उनका टिकट रद्द हो गया और उन्हें बहरीन में रात बितानी पड़ी।
उन्होंने बताया कि इस घटना से उन्हें मानसिक परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। घर पहुंचने के बाद जब सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे तो उन्होंने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। सांसद ने मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया और कार्रवाई की जानकारी भी लेते रहे।
विज्ञापन
अब गल्फ एयरवेज की ओर से आशीष शर्मा को ई-मेल प्राप्त हुई है। इसमें एयरलाइन ने नुकसान की भरपाई करने की बात कही है। आशीष शर्मा ने सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का आभार जताया है।