{"_id":"6a5d2ff7e7142950f901be23","slug":"health-check-up-of-32-patients-in-ima-opd-kangra-news-c-95-1-kng1045-245692-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आईएमए की ओपीडी में 32 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आईएमए की ओपीडी में 32 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। लगातार मूसलाधार बारिश के बावजूद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) धर्मशाला की मातृ-पितृ सेवा ओपीडी में रविवार को 32 मरीज पहुंचे। आईएमए भवन में आयोजित ओपीडी में वरिष्ठ नागरिकों सहित विभिन्न आयु वर्ग के मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श और उपचार प्राप्त किया।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल गुप्ता, सर्जन डॉ. अंकित शुक्ला, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सीएस राठौर, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कविता ठाकुर और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल भारद्वाज ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार और परामर्श दिया। आईएमए धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में मरीजों का पहुंचना इस सेवा के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। मातृ-पितृ सेवा ओपीडी के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञों की सलाह मिल रही है। ब्यूरो
-- -- -- --
आईएमए और इस्कॉन स्वस्थ जीवनशैली-मानसिक शांति पर करेंगे चर्चा
आईएमए धर्मशाला और इस्कॉन ने संयुक्त पहल की है। इसके तहत पहला कार्यक्रम 26 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आईएमए भवन में आयोजित होगा। इस दौरान स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति, सकारात्मक सोच, सेवा, करुणा और आध्यात्मिक संतुलन जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य यह संदेश देना है कि सम्मानजनक और स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए शारीरिक उपचार के साथ मानसिक और आध्यात्मिक सशक्तता भी आवश्यक है। अतुल गुप्ता ने कहा कि बेहतर जीवन के लिए मानसिक मजबूती, सामाजिक जुड़ाव और सकारात्मक जीवन दृष्टि जरूरी है। इस्कॉन के साथ यह पहल वैज्ञानिक चिकित्सा और आध्यात्मिक मूल्यों के समन्वय से वरिष्ठ नागरिकों के समग्र स्वास्थ्य को सशक्त बनाने का प्रयास है।