{"_id":"6a4278ce3d37e324e6019ed2","slug":"hgcta-announces-protest-wearing-black-badges-starting-july-6-kangra-news-c-95-1-ssml1021-242054-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एचजीसीटीए का एलान, छह जुलाई से काले बिल्ले लगाकर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एचजीसीटीए का एलान, छह जुलाई से काले बिल्ले लगाकर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
धर्मशाला कॉलेज में एचजीसीटीए की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। -अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ (एचजीसीटीए) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंकने का एलान कर दिया है। संघ ने एलान किया है कि सीएएस अधिसूचना और डीपीसी की मांगों को लेकर छह जुलाई से प्रदेशभर में गेट मीटिंग और काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन का पहला चरण शुरू किया जाएगा।
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय धर्मशाला में सोमवार को आयोजित संघ की राज्य स्तरीय महासभा (जनरल हाउस) में यह निर्णय लिया गया। स्थानीय इकाई की मेजबानी में हुई इस महासभा में प्रदेश के हमीरपुर, चंबा, सोलन, कांगड़ा, शिमला, मंडी, बिलासपुर और ऊना जिलों के करीब 50 कॉलेजों से आए 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की राज्य अध्यक्ष डॉ. बनिता सकलानी ने की, जबकि राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान राज्य महासचिव प्रो. संजय कांगो ने घोषणा की कि अगस्त माह में संघ के राज्य स्तरीय चुनाव भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
महासभा को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष डॉ. बनिता सकलानी ने संघ की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि एचजीसीटीए के प्रयासों से दो बार सहायक प्रोफेसरों का नियमितीकरण, स्टडी लीव की बहाली और कॉलेज स्तर पर पीएचडी गाइडशिप की अनुमति संभव हुई है। अब संघ का मुख्य लक्ष्य आगामी चुनाव, सीएएस अधिसूचना और डीपीसी की प्रक्रिया को समयबद्ध पूरा करवाना है।
मुख्य अतिथि प्रो. राकेश पठानिया ने भी प्राध्यापकों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए बेहतर अकादमिक माहौल बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर स्थानीय इकाई के अध्यक्ष डॉ. विक्रम श्रीवत्स, सचिव डॉ. आशीष रंजन, प्रेस सचिव डॉ. गौरव महाजन, कोषाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सहित वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. निखिल सरटा, डॉ. सुरिंद्र ठाकुर, डॉ. चंद्र वर्मा, डॉ. सतपाल खूंद और डॉ. वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।