सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Himachal News Private College Student Hangs Herself in Classroom palampur Kangra

Himachal News: पालमपुर के निजी कॉलेज की एक छात्रा ने क्लास रूम में लगा लिया फंदा, मौत; जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 19 Mar 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांंगड़ा में पालमपुर स्थित एक निजी कॉलेज की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal News Private College Student Hangs Herself in Classroom palampur Kangra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

जिला कांगड़ा के केएलबी कॉलेज पालमपुर में वीरवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां बीकॉम प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने कक्षा के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय छात्रा सुबह करीब 8:45 बजे कॉलेज पहुंची। वह सीधे अपनी कक्षा में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

Trending Videos


पंखे से लटका मिला शव
कुछ समय बाद एक अन्य छात्रा ने कक्षा के अंदर संदिग्ध स्थिति देखी और कॉलेज में कार्यरत एक व्यक्ति को सूचित किया। सूचना मिलने पर उक्त व्यक्ति ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और छात्रा को पंखे से लटका पाया। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed