सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Home Guards Association praised the government's decision

Kangra News: होम गार्ड्स एसोसिएशन ने सरकार के फैसले को सराहा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
Home Guards Association praised the government's decision
विज्ञापन
कांगड़ा। होम गार्ड्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार की ओर से होम गार्ड वालंटियर मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत का स्वागत करते हुए इसे दूरगामी प्रभाव वाला कदम बताया। एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा कि यह डिजिटल पहल लंबे समय से होम गार्ड स्वयंसेवकों की ओर से उठाई जा रही पारदर्शी एवं न्यायसंगत ड्यूटी वितरण की मांग की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी, ट्रेनिंग, छुट्टी और तैनाती से जुड़ी प्रक्रियाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि स्वयंसेवकों के बीच विश्वास भी मजबूत होगा। एसोसिएशन ने यह मांग भी रखी है कि सरकार जल्द स्पष्ट नीति बनाकर 365 दिन की नियमित ड्यूटी व्यवस्था, ईपीएफ लाभ और अन्य भत्तों को प्रभावी रूप से लागू करे। एसोसिएशन के लीगल एडवाइजर अभय कांत मिश्रा ने कहा कि यह पहल न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देगी, बल्कि भविष्य में नीतिगत निर्णयों को अधिक तार्किक और डाटा आधारित बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed