{"_id":"6a2eb2d17dddf80e690697df","slug":"hrtc-drivers-and-conductors-raise-their-voices-over-demands-in-jasur-kangra-news-c-95-1-kng1037-239456-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जसूर में अपनी मांगों को लेकर गरजे एचआरटीसी के चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जसूर में अपनी मांगों को लेकर गरजे एचआरटीसी के चालक-परिचालक
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 15 Jun 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
जसूर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एचआरटीसी के चालक और परिचालक। -स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के जसूर डिपो में रविवार को चालक-परिचालकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो 25 जून से प्रदेशव्यापी काम बंद आंदोलन (चक्का जाम) शुरू कर दिया जाएगा।
प्रदर्शन का नेतृत्व परिचालक यूनियन के मंडलीय प्रधान साहिल चौधरी ने किया। एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि निगम कर्मचारियों का करीब 75 महीने का ओवरटाइम बकाया है, जिसकी कुल राशि लगभग 120 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। वर्षों से अपनी गाढ़े पसीने की कमाई न मिलने के कारण कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि एक तरफ जहां अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों को एरियर की किस्तें जारी की जा चुकी हैं, वहीं एचआरटीसी कर्मियों को हमेशा नजरअंदाज किया जाता रहा है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मेडिकल प्रतिपूर्ति के लंबित दावों का भुगतान तुरंत करने और हर महीने वेतन व पेंशन समय पर जारी करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। इस अवसर पर सर्वजीत, गुरदेव, रोहित, मनोज, केवल सिंह, बलविंद्र सिंह, रवि कुमार और संजय कुमार सहित भारी संख्या में निगम कर्मी मौजूद रहे।