{"_id":"6a1d90ffd69835987f0ea62b","slug":"husband-became-panchayat-deputy-pradhan-and-wife-won-bdc-election-kangra-news-c-95-1-kng1034-237192-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पति बने पंचायत उपप्रधान तो पत्नी ने बीडीसी चुनाव में हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पति बने पंचायत उपप्रधान तो पत्नी ने बीडीसी चुनाव में हासिल की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
चुनाव जीते वाला गोलवां पंचायत पति-पत्नी। -स्रोत ः जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत गोलवां में पति-पत्नी की एक जोड़ी ने पंचायत चुनावों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल कुमार ने इस बार उपप्रधान पद पर कब्जा जमाया है, जबकि उनकी पत्नी अनीता कुमारी ने बीडीसी चुनाव में जीत हासिल की है। यह दंपती लगभग 45 वर्षों से पंचायत की राजनीति में सक्रिय है और क्षेत्र की जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
इस बार गोलवां पंचायत के प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के कारण अनिल कुमार पप्पू ने उपप्रधान पद पर चुनाव लड़ने का फैसला किया, जहां जनता ने उन्हें फिर से इस पद पर काबिज किया। वहीं, उनकी पत्नी अनीता कुमारी ने स्थानीय बीडीसी सदस्य के चुनावी समर में उतरकर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी को 1233 मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
जनता के बीच इस दंपती का विश्वास बेहद पुराना और मजबूत रहा है। इससे पहले अनिल कुमार पप्पू तीन बार पंचायत प्रधान, दो बार उपप्रधान और एक बार जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। वहीं, उनकी पत्नी अनीता कुमारी भी इससे पहले दो बार प्रधान और एक बार जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos