{"_id":"6a1d98f81cfa5d9e320d6377","slug":"independents-win-two-seats-in-jwalamukhi-bjp-backed-candidate-wins-in-kopra-kangra-news-c-95-1-kng1047-237281-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी की दो सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा, कोपड़ा में भाजपा समर्थित जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी की दो सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा, कोपड़ा में भाजपा समर्थित जीतीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली तीन जिला परिषद सीटों में से दो पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारकर राजनीतिक दलों को चौंका दिया है। यहां एक सीट पर भाजपा अपना परचम लहराने में कामयाब रही है। कोपड़ा सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी नीलम कुमारी विजयी रहीं, जबकि अधवाणी से सीमा देवी और बारी कलां से विक्रम सिंह ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी शानदार जीत दर्ज की है।
नतीजे घोषित होने के बाद क्षेत्र में जगह-जगह जश्न का माहौल रहा। उम्मीदवारों ने समर्थकों संग मां ज्वालामुखी के दरबार और अन्य मंदिरों में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लिया, तो वहीं कई नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अपने राजनीतिक गुरुओं के पास भी पहुंचे।
तीन सीटों का पूरा चुनावी गणित
कोपड़ा सीट : इस सीट पर पंचकोणीय मुकाबले में भाजपा समर्थित प्रत्याशी नीलम कुमारी ने बड़ी जीत हासिल की।
नीलम कुमारी (भाजपा): 7237 मत (विजेता)
सुदेश कुमारी (निर्दलीय): 5650 मत
डिंपल राणा (कांग्रेस): 2124 मत
नीलम कौशल (निर्दलीय): 1308 मत
उषा देवी (निर्दलीय): 1045 मत
बारी कलां सीट : यहां निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम सिंह ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के समर्थित प्रत्याशियों को पछाड़कर जीत का परचम लहराया।
विक्रम सिंह (निर्दलीय): 6791 मत (विजेता)
अशोक कुमार (भाजपा): 6189 मत
प्रताप सिंह राणा (कांग्रेस): 3734 मत
सीताराम (निर्दलीय): 2208 मत
अधवाणी सीट : इस त्रिकोणीय मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी सीमा देवी ने दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवारों को मात दी।
सीमा देवी (निर्दलीय): 7452 मत (विजेता)
आरती राणा (भाजपा): 6477 मत
निर्मला देवी (कांग्रेस): 4353 मत
Trending Videos