{"_id":"6a1d962aab3a1611890dfcaf","slug":"joginder-pals-record-victory-from-farian-zila-parishad-ward-kangra-news-c-95-1-kng1047-237271-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: फारियां जिला परिषद वार्ड से जोगिंद्र पाल की रिकॉर्ड जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: फारियां जिला परिषद वार्ड से जोगिंद्र पाल की रिकॉर्ड जीत
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद वार्ड इंदौरा से विजेता भाजपा समर्थित प्रत्याशी मंहत कालिदास समर्थकों के साथ। -स्रोत:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां ब्लॉक के तहत आने वाले जिला परिषद वार्ड फारियां (45) से निर्दलीय प्रत्याशी जोगिंद्र पाल ने 3305 मतों के भारी अंतर से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। जोगिंद्र पाल को कुल 6656 मत हासिल हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविंद्र सिंह को 3351 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। इसके अतिरिक्त चुनावी मैदान में उतरे अन्य उम्मीदवारों में संसार सिंह को 1804, रोहित चौधरी को 871, अशोक कुमार को 715, अंजु बाला को 533 और मुलख राज को महज 448 वोट मिले।
जरोट वार्ड से विजय पिंकू ने मारी बाजी
जवाली (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां ब्लॉक के ही जिला परिषद वार्ड जरोट (44) से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजय पिंकू ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मण सिंह को 1178 मतों के अंतर से पराजित किया। विजय पिंकू को कुल 4401 वोट मिले, जबकि लक्ष्मण सिंह को 3223 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा मुकाबले में रहे विपिन कुमार को 1771, सुनील दत्त को 1537, कर्म चंद को 956 और शेर सिंह को 656 मत पड़े।
जिला परिषद वार्ड इंदौरा से महंत कालिदास की एकतरफा जीत
डमटाल (कांगड़ा)। जिला परिषद वार्ड नंबर-54 इंदौरा से भाजपा समर्थित प्रत्याशी महंत कालिदास ने एकतरफा जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार राजू को 3119 मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। चुनाव नतीजों में महंत कालिदास को कुल 7592 मत मिले, जबकि कांग्रेस के राजकुमार राजू के खाते में 4473 मत ही आए। जीत के बाद काठगढ़ स्थित महंत कालिदास के निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। पूर्व विधायक रीता धीमान सहित अन्य भाजपा नेताओं ने वहां पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि यह जीत भाजपा संगठन की शक्ति और क्षेत्र की जनता के अटूट आशीर्वाद का परिणाम है।
विज्ञापन
Trending Videos