{"_id":"6a6270e284e336ab2701146d","slug":"indefinite-strike-from-the-27th-if-demands-are-not-met-kangra-news-c-95-1-kng1005-246340-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मांगें पूरी न हुईं तो 27 से अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मांगें पूरी न हुईं तो 27 से अनिश्चितकालीन हड़ताल
Fri, 24 Jul 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के उपायुक्त कार्यालय में एटीएस और जीपीएस को लेकर उपायुक्त से मिलने पहुंचे टैक्सी यूनि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला टैक्सी, निजी बस और ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने वीरवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एटीएस और जीपीएस से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 27 जुलाई से उपायुक्त कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। दूध सहित आवश्यक वस्तुओं के वाहनों का संचालन भी प्रभावित किया जाएगा।
जिले की विभिन्न टैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मौजूदा व्यवस्थाओं के कारण परिवहन संचालकों को आर्थिक, प्रशासनिक और व्यावसायिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल में भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
यूनियन ने सभी उपमंडलों में मैनुअल पासिंग व्यवस्था बहाल करने, एटीएस को वैकल्पिक बनाने और जीपीएस की अनिवार्यता समाप्त कर उसे भी वैकल्पिक करने की मांग की। धर्मशाला यूनियन के प्रधान कपिल और पालमपुर यूनियन के प्रधान कार्तिक ने कहा कि अन्य जिलों में पासिंग पोर्टल खुल चुके हैं। कांगड़ा में अब तक शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
यूनियन के प्रतिनिधियों मंजीत, रोहित गुप्ता, लकिंद्र, अंकुश चौधरी, चमेर सिंह, शमी, मंदीप और विनोद ने बताया कि जिले में 21 स्थानों पर वाहनों की पासिंग होती थी। अब केवल रानीताल में ही यह सुविधा उपलब्ध है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि आपदा संबंधी कार्यों के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से चर्चा कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।