फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Indora Pathankot road closed for four days Rita Dhiman sends memorandum to the Governor.

Kangra News: इंदौरा-पठानकोट सड़क चार दिन से बंद रीता धीमान ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Tue, 23 Jun 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 23 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Indora Pathankot road closed for four days Rita Dhiman sends memorandum to the Governor.
इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। इंदौरा-मोहटली-पठानकोट सड़क के बंद होने से परेशान ग्रामीणों के समर्थन में पूर्व भाजपा विधायक रीता धीमान सामने आई हैं। सोमवार को उन्होंने क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजाकर सड़क तुरंत बहाल करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

दरअसल, मोहटली निवासी रघुबीर सिंह की भूमि पर लोनिवि ने बिना मुआवजा दिए सड़क बनाई थी। लंबे कानूनी संघर्ष के बाद अदालत ने भूमि स्वामी के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसके तहत 19 जून को प्रशासन ने उन्हें कब्जा दिला दिया। इसके बाद मार्ग पर मिट्टी के ढेर व कांटेदार तार लगाकर इसे बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से यह मार्ग बंद होने के कारण मलोट औद्योगिक क्षेत्र सहित लगभग 30 से 40 पंचायतों के हजारों लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है। रीता धीमान ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा है। सरकार कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए भूमि मालिक को उचित मुआवजा दे, ताकि जनहित में रास्ता जल्द बहाल हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed