{"_id":"6a6f4d8a7c53f63c5907089d","slug":"ravinder-ravi-furious-over-failure-to-hold-bdc-chairperson-and-vice-chairperson-elections-in-surani-kangra-news-c-95-1-kng1054-248223-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सुरानी में बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव न होने पर भड़के रविंद्र रवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सुरानी में बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव न होने पर भड़के रविंद्र रवि
Mon, 03 Aug 2026 07:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सिंह रवि ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत समिति सुरानी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव अब तक न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव टलने से लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन हो रहा है और क्षेत्र के विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं।
ज्वालामुखी में पत्रकारों से बातचीत में रविंद्र रवि ने कहा कि पंचायती राज चुनावों को हुए ढ़ाई महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन सुरानी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव लटका हुआ है। चुने हुए पंचायत समिति सदस्य बार-बार बीडीओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों का अपमान और अलोकतांत्रिक रवैया करार देते हुए प्रशासन से शीघ्र चुनाव कराने की मांग की है। पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामियों को उजागर करने वाले विपक्षी नेताओं व कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने यह अलोकतांत्रिक कार्य बंद नहीं किया तो भाजपा सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी। इस दौरान भाजपा नेता रामस्वरूप शास्त्री, संजय राणा, मानचंद राणा, विजय मेहता और पूजा डोंगर भी उपस्थित रहे।