{"_id":"6a4bbdd9f1a0fb2908022368","slug":"instructions-issued-for-strict-action-against-drug-smugglers-and-illegal-mining-and-for-the-speedy-disposal-of-pending-cases-kangra-news-c-95-1-kng1014-243320-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नशा तस्करों, अवैध खनन पर सख्ती और लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नशा तस्करों, अवैध खनन पर सख्ती और लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश
Tue, 07 Jul 2026 08:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला/नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला कांगड़ा और नूरपुर में सोमवार को मासिक अपराध समीक्षा एवं पुलिस कल्याण बैठक का आयोजन किया गया। धर्मशाला में एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा और नूरपुर में एसपी इल्मा अफरोज की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
दोनों पुलिस कप्तानों ने नशा तस्करों व अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। धर्मशाला में एसपी कुलभूषण वर्मा ने एनडीपीएस मामलों में वित्तीय जांच और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले निरीक्षक भूपिंद्र सिंह, संजीव कुमार, आदर्श बरयाल, एएसआई जगपाल सिंह, मुख्य आरक्षी कर्म चंद और विजय शर्मा को सम्मानित किया गया।
उधर, नूरपुर में एसपी इल्मा अफरोज ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन 1930 का व्यापक प्रचार करने और ऑनलाइन ठगी पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में आगामी अमरनाथ यात्रा को लेकर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने तथा मानसून सीजन के मद्देनजर पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया। दोनों ही स्थानों पर अपराध समीक्षा के बाद पुलिस कल्याण बैठकें भी की गईं, जिनमें पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान और बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए। इन बैठकों में दोनों जिलों के एएसपी, डीएसपी, थाना व चौकी प्रभारियों सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे।