सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   IPL 2026: Mumbai Indians to take the field at the Dharamshala Cricket Stadium after 13 years

IPL 2026: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 13 साल बाद उतरेगी मुंबई इंडियंस, इस दिन होगा मुकाबला

मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि यादों और इतिहास से जुड़ा खास मौका होगा। पिछले साल भी धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई के बीच मुकाबला प्रस्तावित था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते मैच को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा था। 

IPL 2026: Mumbai Indians to take the field at the Dharamshala Cricket Stadium after 13 years
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 धौलाधार की वादियों में एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच लौटने जा रहा है। इस बार चर्चा में मुंबई इंडियंस की टीम है, जो पूरे 13 साल बाद धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैदान पर उतरेगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि यादों और इतिहास से जुड़ा खास मौका होगा। पिछले साल भी धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई के बीच मुकाबला प्रस्तावित था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते मैच को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा था। अगर पुराने रिकॉर्ड देखें तो आखिरी बार मुंबई इंडियंस ने 18 मई 2013 को इस मैदान पर कदम रखा था। उस मैच में उनका सामना तत्कालीन किंग्स इलेवन पंजाब से हुआ था। पहाड़ों के बीच बसे इस खूबसूरत मैदान पर खेले मैच में पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 50 रन से हराया था।

Trending Videos


उस मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 183 रन बनाए थे। टीम के लिए अजहर महमूद ने 80 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि शॉन मार्श ने 63 रन जोड़े थे। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 133 रन पर सिमट गई थी। अब 13 साल बाद एक बार फिर वही मैदान, वही माहौल और आईपीएल का वही रोमांच लौट रहा है। हालांकि इस बार दोनों टीमों के कई चेहरे बदल चुके हैं, रणनीतियां नई हैं और खेल का अंदाज भी अधिक आक्रामक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास होगा क्योंकि यह केवल दो टीमों की भिड़ंत नहीं, बल्कि इतिहास को दोहराने या बदलने का अवसर भी है। अब देखना होगा कि मुंबई इंडियंस पुरानी हार का हिसाब बराबर कर पाती है या धर्मशाला एक बार फिर पंजाब के लिए अनुकूल साबित होता है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि इस बार धर्मशाला में आईपीएल के तीन मैच खेले जाएंगे। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और मुंबई इंडियंस की टीमें शामिल होंगी। मुंबई इंडियंस 14 मई को पंजाब के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed