फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jammu and Kashmir should be granted full statehood before August 15: Shanta Kumar

जम्मू-कश्मीर को 15 अगस्त से पहले मिले पूर्ण राज्य का दर्जा : शांता कुमार

Wed, 12 Aug 2026 08:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 12 Aug 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir should be granted full statehood before August 15: Shanta Kumar
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि 15 अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की घोषणा की जाए और प्रधानमंत्री स्वयं कश्मीर जाकर वहां की जनता को बधाई दें। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटे सात साल हो चुके हैं और उसके बाद से वहां लगातार विकास हो रहा है।
विज्ञापन

शांता कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्वक विधानसभा चुनाव संपन्न होने से यह साबित हो चुका है कि वहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य है। इसके बावजूद भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा न देना वहां की जनता के साथ अन्याय और ज्यादती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य का दर्जा बहाल कर कश्मीर के लोगों को यह सौगात दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed