{"_id":"6a7b29022035c004ed0f1ee0","slug":"kangra-valley-railway-track-damaged-again-services-disrupted-kangra-news-c-95-1-kng1037-249806-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा घाटी रेलवे ट्रैक फिर क्षतिग्रस्त, सेवाएं बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा घाटी रेलवे ट्रैक फिर क्षतिग्रस्त, सेवाएं बाधित
Wed, 12 Aug 2026 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 12 Aug 2026 07:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। कांगड़ा घाटी का ऐतिहासिक रेलवे ट्रैक एक बार फिर बारिश और भूस्खलन की चपेट में आ गया है। जसूर-तलवाड़ा रेलखंड में पुल नंबर-123 के पास और ज्वालामुखी-कोपहलाहड़ा के समीप ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से आवााजाही प्रभावित हो गई हैं। दो जून को बहाल हुई रेल सेवा के दोबारा बाधित होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासियों अमन कुमार, रमेश कुमार, पवन, अमित कुमार, नीतिश कुमार, राम स्वरूप, सागर सिंह और बुद्धि सिंह का कहना है कि बारिश के मौसम में कांगड़ा घाटी रेलवे के संवेदनशील हिस्सों पर विशेष निगरानी रखी जानी चाहिए। ट्रैक, पुलों और अन्य रेलवे ढांचे के नियमित रखरखाव के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। समय पर तकनीकी जांच और मरम्मत न होने से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है।
कांगड़ा घाटी रेललाइन पर्यटन के साथ-साथ हजारों लोगों के लिए सस्ता और सुविधाजनक परिवहन साधन है। इसके बार-बार बंद होने से स्थानीय व्यापार और पर्यटन गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए रेलवे को नियमित रखरखाव के लिए स्थायी बजट जारी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
जम्मू रेलवे डिविजन के पीआरआई राघवेंद्र ने बताया कि रेल ट्रैक के साथ पुल नंबर-123 के पास भूस्खलन की सूचना मिली है। मौसम साफ होते ही इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को आगे परेशानी का सामना न करना पड़े।