फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Soldier dies of electrocution from electric wire installed to protect crops.

Kangra News: फसल की सुरक्षा को लगाई बिजली के तार से करंट लगने से सैनिक की मौत

Wed, 12 Aug 2026 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 12 Aug 2026 08:04 AM IST
विज्ञापन
Soldier dies of electrocution from electric wire installed to protect crops.
पालमपुर (कांगड़ा)। जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए मकान से बिजली का कनेक्शन लेकर लगाए गए तार की चपेट में आकर करंट लगने से एक सैनिक की मौत हो गई। पालमपुर के ननाहर, कमलेहड़ा निवासी अश्वनी कुमार (29) पुत्र सुरेश कुमार डोगरा रेजिमेंट के सैनिक थे। घटना मंगलवार सुबह पालमपुर के बाड़ी खास (ननाहर) में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में जय कृष्ण निवासी बाड़ी खास के खिलाफ लापरवाही के चलते भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में अश्वनी के जीजा पिंटू कुमार निवासी चुधरेहड़ ने बताया कि करीब 10-11 वर्ष पहले अश्वनी डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन

वह 20 जुलाई को छुट्टी पर घर आए थे। मंगलवार सुबह करीब 8:15 बजे ननाहर पंचायत के उपप्रधान अनुज कुमार ने सूचना दी कि अश्वनी कुमार प्रेम चंद के मकान के पास लगी तारों में अचेत अवस्था में पड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर अश्वनी मृत पाए गए। जीजा ने आरोप लगाया कि जय कृष्ण ने जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए अपने घर से बिजली का कनेक्शन लेकर नंगी तारें लगाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्वनी इन्हीं तारों पर गिर गए और करंट की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव की जांच के दौरान शरीर पर करंट लगने और जलने के निशान पाए गए हैं। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed