फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jasur-Pathankot highway in poor condition for two years; demand raised for repairs.

Kangra News: दो वर्ष से जसूर-पठानकोट हाईवे बदहाल, मरम्मत की उठाई मांग

Sat, 18 Jul 2026 08:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 18 Jul 2026 08:11 AM IST
विज्ञापन
Jasur-Pathankot highway in poor condition for two years; demand raised for repairs.
जसूर में बारिश के बाद मिट्टी पर कीचड़ के चलते वाहनों को चलाने में आ  रही दिक्कत। जागरूक पाठक
जसूर (कांगड़ा)। जसूर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग की दो साल से जर्जर हालत को लेकर जसूर पंचायत ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है। पंचायत के उपप्रधान अंकित वर्मा ने शुक्रवार को एसडीएम नूरपुर को ज्ञापन सौंपकर सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते पिछले करीब दो वर्षों से राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत बेहद खराब बनी हुई है। सड़क पर गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बारिश के बाद सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो गया। जसूर के पास फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से बिछाई गई मिट्टी पर वाहन फिसलते रहे, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कत हुई। सड़क पर बने गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क पर जल्द कोलतार बिछाकर लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उपप्रधान अंकित वर्मा ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed