{"_id":"6a619046741625fefb0e13c4","slug":"kangra-cloudburst-garhgoon-bhangar-villages-destroyed-spaida-evacuated-2026-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangra Cloudburst Horror: 24 घंटे बाद भी दहशत, गढ़गून-भंगार गांव मिटे, अब स्पैड़ा पर मंडरा रहा मौत का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra Cloudburst Horror: 24 घंटे बाद भी दहशत, गढ़गून-भंगार गांव मिटे, अब स्पैड़ा पर मंडरा रहा मौत का खतरा
सौरभ सूद, बोह (शाहपुर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Jul 2026 09:34 AM IST
सार
कांगड़ा के शाहपुर की बोह घाटी में बादल फटने के बाद गढ़गून और भंगार गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं, जबकि स्पैड़ा गांव पर खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने तीनों गांव खाली कराकर 160 लोगों को राहत शिविर में पहुंचाया है। 38 परिवार बेघर हो गए हैं। डीसी ने मौके का निरीक्षण किया, जबकि मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
1 of 7
भंगार गांव में भूस्खलन से बहे घर और क्षतिग्रस्त मकान।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मलबा, टूटी दीवारें और उजड़े आशियाने। कांगड़ा जिले के शाहपुर की बोह घाटी में बादल फटने के बाद केलंग नाले का रौद्र रूप देख गांव के लोग 24 घंटे बाद भी सहमे हुए हैं। गढ़गून और भंगार गांव जमींदोज हो चुके हैं। पहाड़ अब भी दरक रहा है। स्पैड़ा गांव पर खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने एहतियातन तीनों गांव खाली करवा दिए हैं। तीनों गांवों के 38 परिवार बेघर हैं। 160 लोगों को बोह के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए राहत शिविर में ठहराया गया है। कुछ परिवार अपने रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं।
2 of 7
स्पैड़ा गांव में तबाही का मंजर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला के लिए संवाद की टीम ने बुधवार को प्रभावित गांवों में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। गढ़गून गांव तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं। कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद गांव की सीमा शुरू होती है। लेकिन गांव नजर नहीं आता। वहां सिर्फ पत्थरों, पेड़ों और मलबे का ढेर दिखाई देता है। जिन आंगनों में कभी बच्चों की आवाजें गूंजती थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा है। सैलाब ने गांव के 12 मकानों को पूरी तरह मिट्टी में मिला दिया है। सरकारी प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बह गए हैं। खेत, पेयजल योजनाएं, बिजली के खंभे और गांव को जोड़ने वाला रास्ता तबाह हो चुका है। दर्जनों पशु मारे गए हैं। गढ़गून के साथ लगा भंगार गांव भी इस त्रासदी से अछूता नहीं बचा। यहां तीन परिवारों के मकान पूरी तरह रहने योग्य नहीं रहे। घरों के भीतर रखा सामान, अनाज, दस्तावेज मलबे के नीचे दब गए।
3 of 7
स्पैड़ा गांव में अपने आशियाने को देखते हुए महिला।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
स्पैड़ा गांव के करीब 12 घर मलबे की चपेट में आ चुके हैं जबकि 11 अन्य मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। करीब 27 परिवारों वाले इस गांव के लोग अब अपने घरों से दूर राहत शिविरों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। हर किसी की निगाह पहाड़ी की ओर टिकी है कि कहीं फिर से मलबा न आ जाए। राहत शिविर में भोजन और ठहरने की व्यवस्था तो है, लेकिन जिन लोगों ने अपना घर, खेत और पशुधन खो दिया है, उनके चेहरों पर भविष्य की चिंता साफ दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
स्पैड़ा गांव में फ्लैश फ्लड से मची तबाही।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आपदा की मार सिर्फ तीन गांवों तक सीमित नहीं। लाम गांव में भी जमीन दरकने लगी है। 60 घरों वाले इस गांव में 50 मकानों में दरारें पड़ चुकी हैं, जबकि छह मकान पूरी तरह असुरक्षित हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन फट रही है। लोग रातें जागकर बिता रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
स्पैड़ा गांव में मलबे में अवशेष ढूंढते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
डीसी भी पहुंचे पैदल, बोले-गढ़गून में एक भी मकान नहीं बचा
बुधवार शाम डीसी हेमराज बैरवा करीब पांच किलोमीटर पैदल चल गढ़गून गांव पहुंचे। उन्होंने नुकसान का जायजा लेने के बाद कहा कि गांव में एक भी मकान सुरक्षित नहीं बचा है। प्रशासन ने तीनों गांव खाली करवा दिए हैं और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नुकसान का विस्तृत आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।