{"_id":"6a61dde9b945d1fffb0f975b","slug":"video-amb-pathiar-wins-krishna-devi-ratan-memorial-night-cricket-tournament-in-jwalamukhi-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: अम्ब पठियार ने जीता कृष्णा देवी रतन मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, फाइनल में मझीन को 40 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: अम्ब पठियार ने जीता कृष्णा देवी रतन मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, फाइनल में मझीन को 40 रन से हराया
Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:54 PM IST
Link Copied
युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित स्वर्गीय श्रीमती कृष्णा देवी रतन मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हो गया। मां ज्वाला यूथ क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में अम्ब पठियार की टीम ने मझीन को 40 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
बॉयज़ स्कूल ज्वालामुखी परिसर (बस स्टैंड के समीप) में आयोजित इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र और आसपास के इलाकों की 56 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अम्ब पठियार ने निर्धारित आठ ओवरों में 110 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मझीन की टीम 70 रन पर सिमट गई और अम्ब पठियार ने 40 रन से शानदार जीत दर्ज की।
समापन समारोह में ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह, जबकि उपविजेता टीम मझीन को 11 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक संजय रतन ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सबसे सशक्त माध्यम हैं। खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवाओं का खेलों से जुड़ना बेहद जरूरी है।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मुकाबले 8-8 ओवर के प्रारूप में हेवी ग्रीन (सिक्सर) बॉल से खेले गए। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया और देर रात तक चले मुकाबलों का दर्शकों ने भी भरपूर आनंद लिया।
मां ज्वाला यूथ क्लब के सदस्यों तुषार शर्मा, आकाश, अंकुश, तानी और मयंक सहित आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों, दर्शकों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।