{"_id":"6a2e34ddd9b0b05b200844be","slug":"himachal-nine-sons-and-one-daughter-become-army-air-force-officers-2026-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Defense Pride: धौलाधार से लेकर गिरिपार तक गूंजा गर्व, हिमाचल प्रदेश के 10 युवा बने सेना-वायुसेना अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Defense Pride: धौलाधार से लेकर गिरिपार तक गूंजा गर्व, हिमाचल प्रदेश के 10 युवा बने सेना-वायुसेना अफसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 14 Jun 2026 03:35 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के नौ युवा सेना में और एक युवती वायुसेना में अधिकारी बनी हैं। आईएमए देहरादून और वायुसेना प्रशिक्षण संस्थानों से पासआउट होकर इन युवाओं ने देश सेवा की शपथ ली। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
1 of 10
आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद अनिमेष, नितिन, विवेक और तेजेंद्र ठाकुर परिजनों के साथ।
- फोटो : स्रोत : परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से प्रशिक्षण पूरा कर हिमाचल प्रदेश के आठ युवाओं ने सेना में अधिकारी बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। पासिंग आउट परेड में सितारों से सजे इन जांबाजों ने देश सेवा की शपथ ली। उनकी इस उपलब्धि से परिवारों के साथ पूरे प्रदेश में गर्व का माहौल है।
2 of 10
हमीरपुर के नादौन क्षेत्र निवासी देवांशी शर्मा
- फोटो : स्रोत : परिजन
बैजनाथ उपमंडल की बंडीयां खोपा पंचायत के नितिन ठाकुर और हमीरपुर के नादौन क्षेत्र निवासी देवांशी शर्मा वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी हैं। उपमंडल नादौन के समहूं गांव की देवांशी शर्मा को रक्षा क्षेत्र में शामिल होने की प्रेरणा उनके नाना कर्नल रोशन लाल शर्मा से मिली। देवांशी के पिता इंजीनियर राजेश शर्मा, मां नीना शर्मा ने बताया कि बेटी बचपन से ही देश सेवा करने का सपना देखती रही है।
3 of 10
बैजनाथ के अनिमेष, नितिन बने सैन्य अफसर
नगर परिषद के गणेश बाजार के अनिमेष कुमार ने सेना में कमीशन प्राप्त की है। अमिता और बलदेव के बेटे अनिमेश की प्रारंभिक शिक्षा माउंट कार्मल स्कूल बैजनाथ में हुई है। अनिमेश के दादा यूआर चीमा भी सेना और प्रदेश प्रशासनिक सेवा में एसडीएम के पद से सेवानिवृत हैं और चाचा डॉ. राज कुमार बैजनाथ अस्पताल में चिकित्सक के रूप में सेवारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
उपमंडल की बंडीयां खोपा पंचायत के नितिन ठाकुर ने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर (फाइटर पायलट) के तौर पर कमीशन प्राप्त किया है। नितिन की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। सुनील ठाकुर (टीनू) और माता अनामिका के छोटे बेटे नितिन की प्रारंभिक शिक्षा बैजनाथ के निजी स्कूल से हुई। नितिन के दादा चैन सिंह सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि उनके नाना कृष्ण चंद राणा ने भी सेना में कैप्टन के रूप में सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
5 of 10
सिरमौर के विवेक, तेजेंद्र ने लिया देशसेवा का संकल्प
गिरिपार क्षेत्र के विवेक चौहान और लेफ्टिनेंट तेजेंद्र ठाकुर सेना में अफसर बन गए हैं। उन्होंने आईएमए देहरादून में आयोजित पीओपी में देश सेवा की शपथ ली। लेफ्टिनेंट विवेक चौहान पुत्र कर्नल जेएस चौहान और मोनिका चौहान, निवासी ग्राम कुजनाल की सफलता बेहद खास रही है। वर्ष 2002 में उनके पिता कर्नल जेएस चौहान स्वयं आईएमए के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर से भारतीय सेना में अधिकारी बने थे। ग्राम भेड़ीवाली सालवाला के लेफ्टिनेंट तेजेंद्र ठाकुर पुत्र अतर ठुंडू का उपलब्धि हासिल करने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट तेजेंद्र ठाकुर के अलावा उनके चाचा सतपाल ठुंडू और भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र से अध्यक्ष करनैल सिंह भी मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।