{"_id":"694564913e2430fcb9050cac","slug":"kangra-is-being-discriminated-against-backward-district-in-human-development-report-kapoor-kangra-news-c-95-1-ssml1008-211664-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा के साथ हो रहा भेदभाव, मानव विकास रिपोर्ट में पिछड़ा जिला : कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा के साथ हो रहा भेदभाव, मानव विकास रिपोर्ट में पिछड़ा जिला : कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने हिमाचल प्रदेश मानव विकास रिपोर्ट 2025 के आंकड़ों के आधार पर सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कांगड़ा के साथ घोर राजनीतिक भेदभाव, उपेक्षा और आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इसी कारण विकास के मानकों पर कांगड़ा प्रदेश के सभी 12 जिलों में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है।
त्रिलोक कपूर ने शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा 27 अक्तूबर 2025 को शिमला में जारी की गई मानव विकास रिपोर्ट ने सरकार के दावों की हवा निकाल दी है। रिपोर्ट के अनुसार जहां सोलन और लाहौल-स्पीति जैसे जिले विकास की ऊंचाइयों को छू रहे हैं, वहीं कांगड़ा पिछड़कर 12वें स्थान पर आ गिरा है। यह कोई संयोग नहीं, बल्कि कांगड़ा को जानबूझकर आर्थिक रूप से कमजोर बनाए रखने की सोची-समझी राजनीति है।
कपूर ने कहा कि कांगड़ा की जनता इस राजनीतिक भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि प्रदेश का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण जिला विकास की इस दौड़ में आखिरी पायदान पर कैसे पहुंच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता में कांगड़ा का विकास है ही नहीं।
बदहाली के बीच कार्निवल का क्या औचित्य
धर्मशाला में होने वाले कांगड़ा वैली कार्निवल पर प्रहार करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह आयोजन विकास का नहीं, बल्कि कांगड़ा की बदहाली का उपहास है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार की अपनी रिपोर्ट कह रही है कि कांगड़ा मानव विकास के मानकों पर सबसे कमजोर है और दूसरी तरफ सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर जश्न मना रही है। यह जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है।
Trending Videos