{"_id":"6a54ee49ead81061eb0a0b95","slug":"last-rites-of-engineer-vikram-who-lost-his-life-in-wayanad-performed-in-his-ancestral-village-kangra-news-c-95-1-kng1047-244690-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वायनाड में जान गंवाने वाले इंजीनियर विक्रम का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वायनाड में जान गंवाने वाले इंजीनियर विक्रम का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार
Mon, 13 Jul 2026 07:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:26 PM IST
सार
वायनाड प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले कांगड़ा के इंजीनियर विक्रम राणा का सोमवार को पैतृक गांव टकोली घिरथा में अंतिम संस्कार किया गया। छह दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद उनका शव बरामद हुआ था। बेटे हिमांशु ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
केरल के वायनाड में हुई भीषण त्रासदी में जान गंवाने वाले फतेहपुर उपमंडल की पंचायत टकोली घिरथा के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रैहन (कांगड़ा)। केरलम के वायनाड में हुई प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले फतेहपुर उपमंडल की टकोली घिरथा पंचायत के निवासी इंजीनियर विक्रम राणा का सोमवार को उनके पैतृक गांव में रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने भाग लेकर उन्हें नम आंखों से विदाई दी। मृतक के पुत्र हिमांशु ने उन्हें मुखाग्नि दी।
इंजीनियर विक्रम राणा (50) पुत्र रंजीत सिंह सात जुलाई को वायनाड में आई त्रासदी के दौरान लापता हो गए थे। केरल सरकार और राहत व बचाव दलों द्वारा छह दिनों तक चलाए गए गहन सर्च ऑपरेशन के बाद उनका शव बरामद हुआ था। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर वायु मार्ग से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचाया गया, जहां से सड़क मार्ग के जरिए दोपहर करीब एक बजे उनके पैतृक गांव लाया गया।
शव के घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरा माहौल गमगीन हो उठा। ग्रामीणों ने विक्रम राणा को एक मिलनसार व मेहनती व्यक्ति बताते हुए उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।