फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Machinery reaches Boh; villagers join Army in relief operations.

Kangra News: बोह में पहुंचीं मशीनरी, सेना के साथ ग्रामीण राहत कार्य में जुटे

Sun, 26 Jul 2026 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 26 Jul 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
Machinery reaches Boh; villagers join Army in relief operations.
बाेह के लाम गांव में राहत एवं बचाव कार्य को लेकर चर्चा करते विधायक केवल सिंह पठानिया और उपायुक्
धर्मशाला। बोह क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के पांचवें दिन आखिरकार राहत और बचाव कार्यों को गति मिल गई है। शनिवार को सेना के जवानों ने भारी मशक्कत के बाद दो पोकलेन मशीनों को आपदा प्रभावित गढ़गून गांव तक पहुंचाया। इसके बाद सेना के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मलबे को हटाने और राहत सामग्री जुटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया।
विज्ञापन

शनिवार तड़के क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण राहत कार्य शुरू करने में कुछ देरी अवश्य हुई, लेकिन बारिश थमते ही सेना द्वारा किए गए हवाई व जमीनी सर्वे के आधार पर मशीनों को प्रभावित स्थल तक पहुंचाया गया। मलबे की खोदाई के दौरान सेना और ग्रामीणों को कई प्रभावित परिवारों के कीमती गहने, खाने-पीने का सामान, कपड़े और करीब 60 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। इन्हें सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को भी आपदा प्रभावित बोह क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी है और पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। इसके उपरांत उन्होंने कांगड़ा-चंबा सीमा पर स्थित शाहपुर के अंतिम गांव लाम पहुंचकर भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि आपदा में जिन विद्यार्थियों के शैक्षणिक दस्तावेज या अंकपत्र नष्ट हुए हैं, जिला प्रशासन उनका ब्योरा जुटाकर संबंधित शिक्षा बोर्ड से नए प्रमाण पत्र जारी करवाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। राहत अभियान के दौरान शनिवार को मुख्य अरण्यपाल बासु कौशल, डीएफओ अमित शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed