फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Married woman dies after falling from first floor at her parents' home; she was suffering from depression.

Kangra News: मायके आई विवाहिता की पहली मंजिल से गिरकर मौत, अवसाद में थी महिला

Tue, 30 Jun 2026 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 30 Jun 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after falling from first floor at her parents' home; she was suffering from depression.
धर्मशाला। पंचरुखी के अंतर्गत व्याड़ा क्षेत्र में मानसिक तनाव से जूझ रही एक 38 वर्षीय विवाहित महिला की पहली मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतका की पहचान किरन देवी (38) पत्नी विनय चौधरी, निवासी बुहली कोठी (बैजनाथ) के रूप में हुई है, जो इन दिनों व्याड़ा स्थित अपने मायके आई हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने नागरिक अस्पताल पालमपुर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह की साजिश या संदेह की बात सामने नहीं आई है और पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई रोहित कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन

बीते 28 जून को किरन ने फोन कर मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही और मायके ले जाने का आग्रह किया। इसके बाद रोहित अपनी बहन और उसके बेटे को व्याड़ा स्थित अपने घर ले आया था। परिजनों के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसे अस्पताल भी ले जाया गया था। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे किरन देवी अचानक घर की पहली मंजिल के लैंटर से नीचे गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पालमपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हुई है।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि मृतका के परिजनों के अनुसार महिला पारिवारिक कारणों से अवसाद में थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे की तलाशी ली, जहां कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मौके से खून के नमूने और साक्ष्य एकत्र कर सील कर दिए गए हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed