फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Meritorious students to be felicitated in Palampur on June 25.

Kangra News: पालमपुर में 25 जून को सम्मानित किए जाएंगे मेधावी विद्यार्थी

Tue, 23 Jun 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 23 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students to be felicitated in Palampur on June 25.
पालमपुर (कांगड़ा)। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन 25 जून को प्रात: 10 बजे केएलबी गर्ल्स कॉलेज पालमपुर में किया जाएगा। समारोह में उपमंडल पालमपुर के पंजीकृत विद्यालयों के 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह में एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव मुख्यातिथि होंगे। डीएसपी पालमपुर सुनील राणा विशिष्ट अतिथि और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालमपुर की प्रधानाचार्य रितु जम्वाल विशेष अतिथि मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में विद्यापीठ शिमला मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाएगा। इसके अलावा अरनी यूनिवर्सिटी काठगढ़ (इंदौरा), आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी बद्दी, बाहरा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट (सोलन) और पी3वाई सहयोगी संस्थाओं के रूप में कार्यक्रम से जुड़े हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला प्रबंधन के अनुसार केवल पंजीकृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को ही सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सुबह 8:30 बजे से 10:00 बजे तक पहुंचकर पंजीकरण करवाना होगा और निर्धारित सीट ग्रहण करनी होगी। समारोह में उपस्थित सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मान देने और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed