धर्मशाला। जिला क्षय उन्मूलन केंद्र ने निक्षय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सूद मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों की प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रशिक्षुओं ने फेस पेंटिंग, रोल प्ले, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग और भाषण के माध्यम से टीबी के लक्षण, समय पर जांच और पूरा इलाज कराने का संदेश दिया। उन्होंने टीबी से जुड़ी गलतफहमियां दूर करने की भी अपील की।
सत्यम कॉलेज ऑफ नर्सिंग शाहपुर, बालाजी अस्पताल एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग कांगड़ा, ग्रेस स्कूल ऑफ नर्सिंग कांगड़ा, गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग योल और मां ज्वाला नर्सिंग इंस्टीट्यूट ज्वालामुखी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षुओं और नोडल अधिकारियों को सम्मानित किया गया। ब्यूरो