{"_id":"6a42828b220bb482d50e3596","slug":"municipal-corporation-councilors-took-the-oath-in-dharamshala-amidst-tight-security-kangra-news-c-95-1-kng1046-242041-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मशाला में नगर निगम के पार्षदों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मशाला में नगर निगम के पार्षदों ने ली शपथ
Tue, 30 Jun 2026 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 30 Jun 2026 08:04 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के मिनी सचिवालय में नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला को सोमवार को शहर की सरकार तो मिल गई, लेकिन मेयर-डिप्टी मेयर के पदों पर सस्पेंस बरकरार रहा। पुलिस के कड़े पहरे और प्रशासनिक इंतजामों के बीच डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने सभी 17 नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के सभी 11 पार्षद विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक व पदेन पार्षद सुधीर शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट हॉल पहुंचे, तो कांग्रेस का खेमा पूर्व मेयर नीनू शर्मा के साथ शपथ समारोह में पहुंचा। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लघु सचिवालय के हॉल में सुबह से दोपहर तक सियासी हलचल चली।
10 से 11 बजे : कड़ा सुरक्षा पहरा, प्रशासन सक्रिय
लघु सचिवालय परिसर और कैबिनेट हॉल पर सुबह से ही पुलिस का सख्त पहरा दिखा। धरातल मंजिल से लेकर कैबिनेट हाल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। हर आने-जाने वाले की गहन जांच की जा रही थी। शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ अधिकृत व्यक्तियों को ही जाने की अनुमति थी, अन्य सभी का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहा। कैबिनेट हॉल की तरफ जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की गतिविधियां तेज हो गईं। ठीक 10:57 मिनट पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा हॉल में पहुंचे और सुरक्षा समेत तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
11 से 11:20 बजे : नेताओं और पार्षदों की एंट्री
11:03 मिनट : धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के सभी 11 नवनिर्वाचित पार्षद के साथ भाजपा कार्यकर्ता मिनी सचिवालय पहुंचे, जहां से पार्षदों ने अंदर प्रवेश किया। इसके बाद 11 बजकर 11 मिनट पर कांग्रेस के पांचों पार्षद पूर्व मेयर नीनू शर्मा की अगुवाई में कैबिनेट हॉल के भीतर पहुंचे। वहीं, 11 बजे 12 मिनट पर सकोह वार्ड से जीते निर्दलीय पार्षद नरेश कुमार ने भी हॉल में एंट्री की। सभी 17 पार्षदों ने उपस्थिति पत्र भरा। इसके बाद 11:18 मिनट पर डीसी कांगड़ा ने सभी को शपथ प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन
11:21 से 11:45 बजे तक हुआ शपथ ग्रहण
11:21 मिनट पर डीसी ने पार्षदों को शपथ दिलाना शुरू किया। इसके बाद सिलसिलेवार तरीके से पार्षदों ने शपथ ली। 11 बजकर 23 मिनट पर फरसेटगंज की पार्षद रेखा शर्मा ने शपथ ली। इसके बाद शमशेर नैहरिया (भागसूनाग), आशा देवी (मैक्लोडगंज), नीनू शर्मा (कश्मीर हाउस), शैलजा (खजांची मोहल्ला) और करिश्मा छेत्री (कोवताली बाजार), आशु देवी (सचिवालय), प्रेरणा गुलेरिया (खेल परिसर), नरेश कुमार (सकोह), सुदेश शास्त्री (श्यामनगर) और अनुराग (रामनगर), मीना कुमारी (बड़ोल), हर्ष ओबराय (दाड़ी), अनोज विष्ट (कंड), प्रवीण कुमार (खनियारा), अनुपम कटोच (सिद्धपुर) और अंत में विशाल जम्वाल (सिद्धबाड़ी) ने शपथ ग्रहण की। 11 बजकर 45 मिनट पर सभी 17 पार्षदों की शपथ पूरी हो गई।
11:46 से 12:28 बजे तक- चला हाई वोल्टेज ड्रामा
11 बजकर 46 मिनट पर डीसी कांगड़ा ने मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के नियम समझाते हुए बैठक के लिए 30 मिनट का समय दिया। 11 बजकर 48 मिनट पर नियम सुनते ही कांग्रेस के पांचों और एक निर्दलीय पार्षद सभागार से बाहर चले गए। इसके बाद 12:15 बजे हॉल में भाजपा के 11 पार्षद ही बैठे रहे। चूंकि चुनाव प्रक्रिया के लिए न्यूनतम 13 पार्षदों (कोरम) की मौजूदगी अनिवार्य थी, इसलिए कोरम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद दोपहर 12:25 बजे कोरम के अभाव में चुनाव स्थगित कर अगली तारीख की घोषणा की गई और 12 बजकर 28 मिनट पर यह हाई वोल्टेज ड्रामा समाप्त हो गया।