{"_id":"6a43d498cf39b599f404f427","slug":"municipal-corporation-dharamshala-will-get-mayor-and-deputy-mayor-today-kangra-news-c-95-1-ssml1021-242225-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नगर निगम धर्मशाला को आज मिलेंगे मेयर और डिप्टी मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नगर निगम धर्मशाला को आज मिलेंगे मेयर और डिप्टी मेयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला को बुधवार को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिलने जा रहा है। पिछले दो दिनों तक चली राजनीतिक उठापटक, बहिष्कार और कोरम पूरा न होने के कारण टले चुनाव के बाद अब सभी की निगाहें नगर निगम सदन पर टिकी हैं। आज होने वाले इस चुनाव से न केवल निगम को नई नेतृत्व टीम मिलेगी, बल्कि यह भी साफ हो जाएगा कि सदन में किस पक्ष की रणनीति अधिक प्रभावी रही।
राजनीतिक गलियारों में मेयर पद के लिए प्रवीन कुमार और हर्ष ओवराय के नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं। वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए रेखा और शमशेर नैहरिया के नामों को लेकर भी लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से आधिकारिक तौर पर अभी तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की गई है। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही दोनों शीर्ष पदों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज रही हैं और पिछले दो दिनों में समीकरण लगातार बदलते दिखे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह चुनाव केवल दो पदों का चयन नहीं है, बल्कि आने वाले पांच वर्षों में नगर निगम की कार्यशैली, विकास योजनाओं और सदन के संचालन की दिशा भी तय करेगा। नगर निगम के नए मेयर और डिप्टी मेयर के सामने शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने, मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सदन में सभी पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित करने जैसी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। पूरे जिले की नजरें इस चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।