{"_id":"6a5a361da6577846b4024330","slug":"mystery-behind-the-deaths-of-two-youths-solved-lives-lost-due-to-drug-overdose-kangra-news-c-95-1-ssml1021-245384-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दो युवकों की मौत की गुत्थी सुलझी, चिट्टे के ओवरडोज से गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दो युवकों की मौत की गुत्थी सुलझी, चिट्टे के ओवरडोज से गई थी जान
Sat, 18 Jul 2026 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 18 Jul 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाली (कांगड़ा)। क्षेत्र की पनालथ पंचायत के देहरी गांव में दो युवकों जरोट निवासी साहिल मिन्हास (25) और सुनील कुमार उर्फ नोखा की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस दोहरे मौत मामले में पुलिस ने जरोट निवासी साहिल कुमार और पनालथ निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतक साहिल मिन्हास की मां की शिकायत के बाद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें बाइक पर साहिल मिन्हास के साथ गांव का ही साहिल कुमार बैठा दिखाई दिया। पुलिस पूछताछ में साहिल कुमार ने कबूल किया कि वे सब देहरी स्थित एक खंडहरनुमा शेड में गए थे, जहां सुनील उर्फ नोखा और राकेश कुमार पहले से मौजूद थे। सुनील वहां चिट्टा लेकर आया था।
साहिल मिन्हास की सहमति से उसे सिरिंज के माध्यम से नशे का इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद साहिल कुमार और सुनील ने भी चिट्टे का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद जब दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो साहिल कुमार और राकेश कुमार उन्हें वहीं तड़पता छोड़कर भाग गए। बाद में साहिल मिन्हास का शव खंडहर में मिला था, जबकि सुनील कुमार जंगल में बेसुध मिला था, जिसने टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि घटनास्थल से सिरिंज व मोबाइल बरामद कर लिया गया है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड और ब्लड सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।
हत्या के आरोपी की भी हो गई थी मौत
10 जुलाई को लापता साहिल मिन्हास का शव खंडहर में मिलने के बाद उसके परिजनों ने देहरी निवासी सुनील कुमार उर्फ नोखा और उसके रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप जड़ा था। इसके बाद सुनील कुमार भी बेसुध हालात में मिला था। परिजन उसे अस्पताल भी नहीं ले जाने दे रहे थे। इसके बाद पुलिस उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां 11 जुलाई को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।