फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Narcotics worth 4 crore consigned to the flames.

Kangra News: चार करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए आग के हवाले

Sat, 27 Jun 2026 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 27 Jun 2026 07:20 AM IST
विज्ञापन
Narcotics worth 4 crore consigned to the flames.
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध और अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में जब्त किए गए सवा चार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थों को अदालत के आदेश के बाद नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

ढुगियारी स्थित बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में उत्तरी रेंज की डीआईजी सौम्या और एसपी कुलभूषण वर्मा की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि जिला में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कुल 73 मामलों से जुड़े नशीले पदार्थों को कोर्ट से दिशा-निर्देश मिलने के बाद सुरक्षित तरीके से आग के हवाले किया गया।
विज्ञापन

इसमें 15 किलोग्राम चरस, 900 ग्राम हेरोइन (चिट्ठा), अफीम के पौधे और भारी मात्रा में अन्य नशीली दवाइयां शामिल थीं। डीआईजी सौम्या ने बताया कि कांगड़ा, चंबा, देहरा और नूरपुर क्षेत्रों को मिलाकर कुल 375 किलोग्राम पोस्त दाना, 45 किलोग्राम चरस और 700 ग्राम चिट्ठा नष्ट किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत सवा चार करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह किलो चरस समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित सरिया प्लांट में पुलिस जिला देहरा और नूरपुर की ओर से संयुक्त रूप से मादक पदार्थों को भट्टी में नष्ट किया गया। देहरा के एसपी संदीप धवल ने बताया कि अभियान के तहत करीब 6 किलोग्राम चरस, 28 ग्राम चिट्टा और 13 हजार नशीले कैप्सूल व सिरप नष्ट किए गए। एसपी धवल और नूरपुर की एसपी इल्मा फिरोज ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में चिट्टे के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर एएसपी नवदीप सिंह सहित दोनों जिलों के डीएसपी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed