फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Narrow gauge trains to run regularly in Kangra Valley from July 3.

Kangra News: कांगड़ा घाटी में 3 जुलाई से नियमित दौड़ेंगी नैरोगेज ट्रेनें

Sat, 27 Jun 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 27 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Narrow gauge trains to run regularly in Kangra Valley from July 3.
पठानकोट में आयोजित बैठक के बाद सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व रेलवे के डीआरएम जम्मू विवेक कुमार सहित - फोटो : संवाद
नूरपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा घाटी में तीन जुलाई से नैरोगेज ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। बंद ट्रेनों के संचालन और रेल सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए शुक्रवार को लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने चक्की रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद ने रेलवे अधिकारियों के साथ रेल सेवाओं के नियमित संचालन और बंद ट्रेनों को जल्द बहाल करने के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दो जून को उनके और सांसद अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था लेकिन बाद में रखरखाव कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई गई, जबकि वास्तविकता यह थी कि ट्रेनों का संचालन तकनीकी और रखरखाव संबंधी कारणों से प्रभावित हुआ था। दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक बुलाकर इस विषय पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि चक्की बैंक (पठानकोट) रेलवे स्टेशन पर डीआरएम जम्मू विवेक कुमार तथा संचालन, रखरखाव और यातायात से जुड़े अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन जुलाई से सभी नियमित ट्रेनें संचालित की जाएंगी। जसूर से चलने वाली ट्रेन को भी जल्द शुरू करने पर सहमति बनी है।

------
अभी ये ट्रेनें हो रहीं संचालित
वर्तमान में दो जोड़ी ट्रेनें पठानकोट से बैजनाथ, एक जोड़ी ज्वालामुखी से बैजनाथ और एक जोड़ी बैजनाथ से जोगिंद्रनगर के बीच संचालित हो रही है। सांसद ने बताया कि नूरपुर रोड रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए 8.2 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। हिमाचल के प्रवेश द्वार के रूप में पहचान रखने वाला यह रेलवे स्टेशन जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed