सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   No businessman demanded kerosene oil

Kangra News: किसी भी कारोबारी ने नहीं की केरोसिन तेल की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 12 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
No businessman demanded kerosene oil
विज्ञापन
-छोटे कारोबारियों को करना पड़ रहा व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की दिक्कत का सामना
Trending Videos

-एक महीने से चल रहीं व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की समस्याएं
----------
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में एक महीने से चल रही व्यावसायिक सिलिंडरों की दिक्कतों के बीच भी जिला से किसी भी कारोबारी ने केरोसिन के तेल की मांग नहीं भेजी है। इससे छोटे कारोबारियों को व्यावसायिक गैस सिलिंडर की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। होटल, ढाबा और अन्य खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोग लगातार गैस आपूर्ति में बाधा की शिकायत कर रहे हैं। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। विभाग ने कारोबारियों से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर केरोसिन की मांग प्रस्तुत करने को कहा था।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला में पिछले कुछ वर्षाें से केरोसिन तेल की आपूर्ति बंद कर दी है। विभाग का कहना है कि जिला में हर घर में गैस कनेक्शन उपलब्ध है। इसके चलते केरोसिन तेल की आपूर्ति को बंद किया गया है। अब व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति में राशनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पहले के मुकाबले सुधरने लगे हालात
अब जिला कांगड़ा में व्यावसायिक सहित घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में हालात सुधरने लगे हैं। कुछ समय पहले जिले में 10 हजार के करीब डिमांड पहुंच गई थी। अब 7158 तक पहुंच गई है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। व्यावसायिक सिलिंडरों में भी 20 फीसदी आपूर्ति की बढ़ोतरी हुई है।

जिला कांगड़ा के छोटे-बड़े कारोबारियों से केरोसिन तेल की डिमांड मांगी थी। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी किसी कारोबारी ने केरोसिन तेल की डिमांड नहीं भेजी है।
-पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed