सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Horticulturists' subsidy stalled, hopes raised by the new financial year

Kangra News: बागवानों की सब्सिडी अटकी, नए वित्तीय वर्ष से जगी उम्मीद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Horticulturists' subsidy stalled, hopes raised by the new financial year
विज्ञापन
बजट के अभाव में 8.5 करोड़ रुपये लंबित, योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसानों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

धर्मशाला। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ जिला कांगड़ा के बागवानों में लंबित सब्सिडी मिलने की उम्मीद फिर से जाग उठी है। किसानों को आशा है कि बजट जारी होते ही उनकी रुकी हुई अनुदान राशि उन्हें मिल सकेगी। फिलहाल बजट के अभाव में करोड़ों रुपये की सब्सिडी अटकी हुई है, जिससे बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों ने पौधरोपण, ड्रिप सिंचाई, पॉलीहाउस निर्माण और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी के लिए आवेदन किए थे। कई मामलों में काम पूरा होने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं हो पाया है। पिछले वित्तीय वर्ष में बजट की कमी के कारण बड़ी संख्या में मामलों का निपटारा नहीं हो सका, जो अब नए वित्तीय वर्ष में भी लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से उद्यान विभाग की योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान न होने के कारण किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सब्सिडी जारी न होने से किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है और वे नए कार्य शुरू करने में भी असमर्थ हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, जिले में करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की सब्सिडी लंबित है। कई किसानों ने पॉलीहाउस, ड्रिप सिंचाई और फलदार पौधारोपण जैसी योजनाओं में निवेश किया, लेकिन समय पर सब्सिडी न मिलने से उन्हें बैंक ऋण की किस्तें चुकाने में कठिनाई हो रही है।

विभिन्न योजनाओं के तहत लंबित राशि में मुख्यमंत्री मधु योजना के लगभग 1.5 करोड़ रुपये, ओला अवरोधक जाली के 3.22 लाख रुपये, कीवी योजना के 8.65 लाख रुपये, पुष्पक्रांति योजना के करीब 3 करोड़ रुपये और पावर टिलर योजना के 3.94 करोड़ रुपये शामिल हैं।

कोट्स...
- प्रदेश सरकार की ओर से अब नए वित्तीय वर्ष में विभिन्न योजनाओं के तहत बजट जारी किया जाएगा। जैसे की विभाग के पास बजट आ जाएगा तो प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों-बागवानों को सब्सिजी दे दी जाएगी। - डॉ. अलक्ष पठानिया, उपनिदेशक, उद्यान विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed