सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HPV vaccine administered to 315 adolescent girls in the district

Kangra News: जिले में 315 किशोरियों को लगाई एचपीवी वैक्सीन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccine administered to 315 adolescent girls in the district
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 64 स्वास्थ्य केंद्रों पर 315 किशोरियों को टीका लगाया। यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव प्रदान करता है। स्वास्थ्य टीमों ने एचपीवी संक्रमण और इसके दुष्प्रभावों के विरुद्ध भी जागरूक किया। सीएमओ डॉ. विवेक करोल ने बताया कि एचपीवी टीका किशोरियों के लिए महत्वपूर्ण है। यह भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करता है। अभिभावकों से अपील की कि वे बेटियों को समय पर टीका लगवाकर स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जिले में 14 से 15 साल की 16,533 किशोरियों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed