फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   No property tax in Beed Nagar Panchayat for three years: Anurag

नगर पंचायत बीड़ तीन वर्ष तक नहीं लगेगा संपत्ति कर : अनुराग

Sun, 19 Jul 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 19 Jul 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
No property tax in Beed Nagar Panchayat for three years: Anurag
बीड़ में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा और विधायक किशोरी लाल का स्वागत करते लोग। -स्रोत : पीआरओ
बैजनाथ/बीड़ (कांगड़ा)। नगर पंचायत बीड़ के नवनिर्मित कार्यालय भवन का शनिवार को राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के गठन से विकास को नई दिशा मिलेगी और लोगों को शहरी स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। अगले तीन साल तक क्षेत्र के जनता से संपत्ति कर नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीड़ की जनता को राहत देते हुए आगामी तीन वर्षों तक संपत्ति कर माफ कर दिया है। इसके अलावा चालू वित्त वर्ष में नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 60 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इस दौरान बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने हाल ही में आगजनी से प्रभावित परिवारों को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पिछड़े क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उतराला-होली सड़क का जल्द शुरू होगा कार्य : किशोरी
विधायक किशोरी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का संतुलित एवं समग्र विकास हो रहा है। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और उतराला-होली सड़क के आगामी 13 किमी हिस्से के कार्य की लाइनिंग हो चुकी है, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम संकल्प गौतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि राणा, प्रदेश युकां महासचिव रविंद्र राव, कांग्रेस कार्यकर्ता रमेश चड्ढा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed