सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now, Rs 7.25 lakh has been withdrawn from the account of a woman from Kotwali Bazaar.

Kangra News: अब कोतवाली बाजार की महिला के खाते से उड़ाए पौने सात लाख

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Now, Rs 7.25 lakh has been withdrawn from the account of a woman from Kotwali Bazaar.
विज्ञापन
धर्मशाला। देहरा में बुधवार को एक व्यक्ति के साथ हुई ठगी का मामला अभी सुलझा नहीं था कि दूसरे ही दिन शातिरों ने कोतवाली बाजार की एक महिला को ठगी का शिकार बना डाला।
Trending Videos

साइबर ठगों ने मोबाइल सिम क्लोनिंग और कॉल फॉरवर्डिंग के जरिये महिला के बैंक खातों से करीब 6.45 लाख रुपये उड़ा लिए। महिला को पहले व्हाट्सएप पर पीएम आवास योजना का एक फर्जी लिंक आया। इस पर क्लिक करते ही खातों से राशि गायब हो गई। साइबर ठगों की ओर से अब सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में कोतवाली बाजार की महिला ने बताया कि जनवरी में उनके मोबाइल पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित एक फर्जी लिंक प्राप्त हुआ। इस पर क्लिक करने के बाद उनके मोबाइल नेटवर्क में गड़बड़ी शुरू हो गई। इसके बाद उनका मोबाइल नंबर सिम क्लोन कर लिया गया और उनकी सभी इनकमिंग कॉल्स किसी अज्ञात नंबर पर ऑटोमेटिक कॉल फॉरवर्ड हो गई। इसी दौरान साइबर अपराधियों ने उनके भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) खाते से लगभग 2.40 लाख रुपये और एचडीएफसी बैंक खाते से 4,04,996 की राशि बिना उनकी अनुमति के निकाल ली।
उन्होंने मामले की सूचना तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर और एसएसपी साइबर क्राइम ब्रांच को दी। इसके बाद संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया। शिकायत में उन्होंने एक बैंक के कर्मचारी पर भी लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर क्लिक न करें और साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed