सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   nurpur private school student beaten family protest police complaint

Himachal News: कांगड़ा के निजी स्कूल में छात्र की पिटाई का आरोप, थाने के बाहर फूटा परिजनों का गुस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 25 Jun 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

कांगड़ा के नूरपुर स्थित एक निजी स्कूल में छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

nurpur private school student beaten family protest police complaint
नूरपुर के निजी स्कूलों में छात्र की पिटाई मामले में थाने पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सदवां क्षेत्र के एक निजी स्कूल में छात्र की कथित निर्मम पिटाई का मामला गरमा गया है। बुधवार को पीड़ित छात्र के परिजन, रिश्तेदार और गांववासी पुलिस थाना नूरपुर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की है। इस कारण छात्र शारीरिक, मानसिक तनाव और पीड़ा से गुजर रहा है।



परिजनों के अनुसार घटना के बाद 23 जून को बच्चे का नागरिक अस्पताल नूरपुर में मेडिकल करवाया गया था। इसमें उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। स्कूल प्रशासन मामले को दबाने और रफा-दफा करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन वे किसी भी कीमत पर न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेंगे। थाने पहुंचे ग्रामीणों ने भी स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उनका कहना है कि शिक्षण संस्थानों में बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने का कार्य होना चाहिए, न कि उन्हें भय और प्रताड़ना का शिकार बनाना। उधर, एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जो भी कानूनी कार्रवाई बनती होगी, उसे पूरी गंभीरता के साथ अमल में लाया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों  के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई  की जाएगी।

विज्ञापन

पटलांदर छात्र आत्महत्या मामला: प्रिंसिपल का चंबा कर दिया तबादला
सुजानुपर के पटलांदर में किराये के कमरे में 16 वर्षीय डीएवी छात्र के फंदा लगाकर कथित आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। छात्र ने अपना होमवर्क पूरा करने के बाद कॉपी के अंतिम पृष्ठ पर सुसाइड नोट लिखा था और फिर इस पन्ने को फाड़कर पैंट की जेब में डाल लिया था।

परिजनों के अनुसार मंगलवार को स्कूल में उसका टेस्ट था, ऐसे में वह देररात तक पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने छात्र की ओर से छोड़े गए सुसाइड नोट और उस कॉपी को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें नोट लिखकर पन्ने को फाड़ा गया था। पुलिस अब सुसाइड नोट में लिखी गई हैंडराइटिंग का मिलान भी करवाएगी। 

जांच के तहत पुलिस ने संबंधित स्कूल से विभिन्न रिकाॅर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। इनमें स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या, अध्यापकों के नाम तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं। इधर, प्रिंसिपल का तबादला चंबा हो गया है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पांच अध्यापकों से बीते दिन भी पूछताछ की गई थी, जबकि बुधवार को भी उनसे पूछताछ की गई। स्कूल के प्रिंसिपल से दो दिनों तक विस्तृत पूछताछ की जा चुकी है। सुसाइड नोट में छात्र ने अपनी मौत का जिम्मेदार शिक्षण संस्थान और अध्यापकों को ठहराया था। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शव के पोस्टमार्टम के बाद छात्र का अंतिम संस्कार भलूंदर श्मशानघाट में किया गया। 

पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट की तलब
जिला कांगड़ा के दो निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से स्कूल परिसर में हुई मारपीट की घटनाओं को लेकर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) जिला कांगड़ा ने कड़ा संज्ञान लिया है। समिति ने इन दोनों मामलों को लेकर संबंधित पुलिस थानों से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है और मामलों में कानूनन उचित कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।  कांगड़ा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विक्रमजीत शर्मा ने बताया कि पुलिस स्टेशन नूरपुर के क्षेत्राधिकार में आने वाले सदवां के एक निजी स्कूल में एक बच्चे से बर्बरतापूर्वक मारपीट का मामला सामने आया है। वहीं, आलमपुर के निजी स्कूल के बच्चे के आत्महत्या मामले की रिपोर्ट भी तलब की गई है। इसके लिए पुलिस स्टेशन सुजानपुर (जिला हमीरपुर) से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed