सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP captures Sulah Block Committee; Chairperson and Vice-Chairperson elected unopposed.

Kangra News: सुलह ब्लॉक समिति पर भाजपा का कब्जा, निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 25 Jun 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
BJP captures Sulah Block Committee; Chairperson and Vice-Chairperson elected unopposed.
सुलह पंचायत समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बीडीसी सदस्य विधायक विपिन परमार के साथ। -स्रोत : भाज
विज्ञापन
धीरा (कांगड़ा)। विकास खंड भेडू महादेव की पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बुधवार को सुलह भाजपा लगातार तीसरी बार भगवा फहराने में कामयाब हो गई है। बुधवार को संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में भाजपा समर्थित 18 पंचायत समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से सपना शर्मा (गग्गू) को अध्यक्ष और महेंद्र सिंह राणा को उपाध्यक्ष चुना है।

यह चुनावी प्रक्रिया पालमपुर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम धीरा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे रमेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। खंड की इस समिति में कुल 20 सदस्य हैं, जिनमें से 18 सदस्यों ने ही चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। बहुमत और सर्वसम्मति से दोनों पदाधिकारियों के चुने जाने की घोषणा होते ही विकास खंड कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुलह ब्लॉक समिति में वर्ष 2016 से लगातार तीसरी बार भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह जीत आम कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है और वर्तमान प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का साफ संदेश है। परमार ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लगातार झूठी घोषणाएं और वादे कर रही है, जिससे जनता परेशान है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार की जनविरोधी नीतियों से दुखी होकर आगामी विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed