सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Buying plants gets costlier; prices of fruit-bearing plants rise by up to five rupees.

Kangra News: महंगा हुआ पौधे का सौदा, फलदार पौधों की कीमतों में पांच रुपये तक की बढ़ोतरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
Buying plants gets costlier; prices of fruit-bearing plants rise by up to five rupees.
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश के किसानों और बागवानों के लिए इस बार फलदार पौधों का सौदा महंगा होने जा रहा है। उद्यान विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए वर्षा ऋतु में बेचे जाने वाले पौधों की नई दरें जारी कर दी हैं, जिसमें विभिन्न किस्मों के दामों में पांच रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस नई रेट लिस्ट के लागू होने से अब बागवानों को आम, नींबू और लीची सहित अन्य फलदार पौधे खरीदने के लिए अपनी जेब अधिक ढीली करनी होगी।

विभाग आगामी 15 जुलाई से इन पौधों की बिक्री शुरू करने जा रहा है। जारी रेट लिस्ट के अनुसार आम की उन्नत किस्मों जैसे मल्लिका, अमरपाली, दशहरी-51 और पूसा शृंखला के पौधों की कीमत 80 रुपये से बढ़ाकर 85 रुपये कर दी गई है, जबकि पॉलीबैग में उपलब्ध इन पौधों के लिए अब 95 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सामान्य किस्मों के आम के पौधों की कीमत 80 रुपये और पॉलीबैग वाले पौधों की कीमत 90 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा पॉलीबैग में मिलने वाले कागजी नींबू, बारहमासी नींबू और गलगल के दाम भी बढ़ाकर 70 रुपये तक कर दिए गए हैं। उद्यान विभाग ने साइट्रस वर्ग के पौधों, लीची, अमरूद, आंवला और जामुन सहित अन्य फलदार पौधों की दरें भी तय कर दी हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से इस बार बरसात के मौसम में रोपे जाने वाले सभी फलदार पौधों की रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार कुछ पौधों के दामों में हल्की बढ़ोतरी हुई है। 15 जुलाई से सभी विभागीय नर्सरियों में बिक्री शुरू हो जाएगी और किसान-बागवान वहां पहुंचकर मांग के अनुसार पौधे खरीद सकते हैं। नर्सरियों में इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-डॉ. अलक्ष पठानिया, उपनिदेशक, उद्यान विभाग कांगड़ा
---------------------------------------
पौधे का नाम (किस्म)
दाम (इस साल)
दाम (पिछले साल)
आम (मल्लिका, दशहरी-51, अमरपाली, पूसा) 85 80
उन्नत किस्म के आम (पॉलीबैग में) 95 90
आम (लंगड़ा, दशहरी, चौसा आदि) 80 75
आम (लंगड़ा, दशहरी, चौसा आदि-पॉलीबैग में) 90 85
लीची 80 75
लीची (पॉलीबैग में) 90 85
कागजी नींबू, बारहमासी नींबू, गलगल (पॉलीबैग में) 70 60
अमरूद, शहतूत, लोकाट, बेर 65 60
आंवला 65 60
कटहल (पॉलीबैग में) 65 60
जामुन (पॉलीबैग में) 60 60
जैतून, पिस्ता 55 50
करौंदा 50 45
बेल / चीकू (सपोटा) 50 50
किन्नू, संतरा, माल्टा, मौसंबी, गलगल, कागजी नींबू (बिना पॉलीबैग) 70 70
साइट्रस कलिकायुक्त पौधे (पॉलीबैग में) 100 100
पेकान नट (पॉलीथिन बैग में) 150 150
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed